1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking barley water: शुगर और मोटापे को कंट्रोल करने के अलावा जौ का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

Benefits of drinking barley water: शुगर और मोटापे को कंट्रोल करने के अलावा जौ का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

जौ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते ही है शरीर हेल्दी रहता है। जौ विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम, फाइबर और खनिजों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर होती है।डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking barley water: जौ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते ही है शरीर हेल्दी रहता है। जौ विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम, फाइबर और खनिजों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्युनिटी बेहतर होती है।डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

पोषक तत्वों से भरपूर जौ का पानी पीने से पाचन बेहतर होता है। शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। जिससे स्किन में ग्लो आता है। जौ का पानी में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है।

इससे कब्ज से छुटकारा मिलता है। दौ के पानी में मौजूद बीटा ग्लूकेन पाया जाता है जो अच्छे आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते है। जौ का पानी किडनी के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे पीने से किडनी अच्छी तरह से काम करता है।

यह नेचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते है। यूटीआई से लड़ने में मदद करता है। जौ का पानी मोटापे को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक। इसे पीने से पेट भरा लगता है और भूख कम लगती है।

जौ का पानी डायबिटीज या बीमारी के जोखिम वाले व्यक्तियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है। जो ब्लड में शुगर लेवल को कम करता है। बार्ले विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है।जौ का पानी इम्युनिटी भी मजबूत करता है। यह शरीर को संक्रमित या बीमार होने से बचाता है, जिससे आपका स्वास्थ्य पूरे साल बना रहता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...