1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Amazing benefits of asparagus: पुरुषों में प्रजनन की क्षमता और स्पर्म काउंट में सुधार करने के अलावा इसके सेवन के हैं कई गजब के फायदे

Amazing benefits of asparagus: पुरुषों में प्रजनन की क्षमता और स्पर्म काउंट में सुधार करने के अलावा इसके सेवन के हैं कई गजब के फायदे

शतावरी एक औषधीय पौधा है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल तमाम बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। महिलाओं के लिए शतावरी किसी वरदान से कम नहीं है। हार्मोनल संतुलन को बनाएं रखने में मदद करती है औऱ प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Amazing benefits of asparagus: शतावरी एक औषधीय पौधा है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल तमाम बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। महिलाओं के लिए शतावरी किसी वरदान से कम नहीं है। हार्मोनल संतुलन को बनाएं रखने में मदद करती है औऱ प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है।

पढ़ें :- Sweet Poison : चीनी है एक 'मीठा जहर', जानिए क्यों दो साल तक के बच्चों को इसे भूलकर भी न दें?

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। शतावरी में फोलेट होता है, जो मां और बच्चे दोनो के लिए फायदेमंद होता है। इससे भ्रूण में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास बेहतर हो सकता है। अगर किसी को पीरियड अनियमित है तो इससे नियमित किया जा सकता है। शतावरी बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए दूध उत्पादन को बढ़ाता है।

इतना ही नहीं शतावरी का सेवन करने से पुरुषों का यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है। शतावरी पुरुषों में प्रजनन की क्षमता और स्पर्म काउंट में सुधार कर सकता है।
इसके अलावा पेट से संबंधित दिक्कतें रहती हैं उनके लिए फायदेमंद होता है।

गैस, अपच और एसिडिटी है उन्हें इस पौधो का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है और पेट की सूजन को कम करता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने में भी यह बाफी मददगार है। इसके अलावा यह डायबिटीज को नियंत्रित करता है। मानसिक तनाव और डिप्रेशन कम करता है। सर्दी-खांसी और सांस की बीमारियों में भी बेहद फायदेमंद है।

आप इसे रात में सोने से पहले शतावरी के चूर्ण को गुनगुने दूध या शहद के साथ सेवन कर सकते है।या फिर 1 चम्मच शतावरी चूर्ण को 2 कप पानी में उबालें। आधा पानी बचने पर छानकर पिएं। यह गैस, अपच और सर्दी-खांसी में फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रहें शतावरी का सेवन डायरिया या पेट दर्द हो सकता है। किडनी के मरीजों और प्रेगनेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन न करें।

पढ़ें :- लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के तरफ से 16वां स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ का आयोजन 16 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल में

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...