1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Sign of navel displacement: पेट में दर्द, जी मिचलाना और मांसपेशियों में मरोड़ के अलावा ये लक्षण हो सकते हैं नाभि खिसकने का संकेत

Sign of navel displacement: पेट में दर्द, जी मिचलाना और मांसपेशियों में मरोड़ के अलावा ये लक्षण हो सकते हैं नाभि खिसकने का संकेत

कई बार भारी वजन उठाने या फिर झटके से अचानक झुकने और एकदम से मुड़ने की वजह से नाभि खिसक जाती है। यह एक आम समस्या है और बहुत से लोग इससे पीड़ित रहते हैं। बहुत से लोग इसे नले खिसकने या धरण के नाम से भी जानते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sign of navel displacement: कई बार भारी वजन उठाने या फिर झटके से अचानक झुकने और एकदम से मुड़ने की वजह से नाभि खिसक जाती है। यह एक आम समस्या है और बहुत से लोग इससे पीड़ित रहते हैं। बहुत से लोग इसे नले खिसकने या धरण के नाम से भी जानते हैं।

पढ़ें :- Desi snacks : स्वाद और पोषण से भरपूर ये हैं देसी स्नैक्स, लंबे समय तक ऊर्जा देने में सक्षम

नाभि खिसकने (Sign of navel displacement ) पर पेट में तेज दर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसा महसूस होता है। आपने दादी नानी के मुंह से इसके बारे में जरुर सुना होगा। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको नाभि खिसकने पर घरेलू उपाय बताने जा रहे है।

सबसे पहले जान लें इसके लक्षण

नाभि खिसकने (Sign of navel displacement ) पर दस्त और पाचन खराब हो सकता है। अगर नाभि ऊपर की ओर खिसक जाती है तो उल्टी आना, जी मिचलाना, घबराहट और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट में दर्द और मांसपेशियों में मरोड़ भी महसूस होता है।

कैसे पहचाने कि नाभि खिसकी है

पढ़ें :- Diet during the monsoon : मानसून में खान पान का रखें ख्याल, डाइट में शामिल मौसमी फल

नाभि से पैर के अगूंठे की दूरी नाप लें। सबसे पहले पीठ के बल सीधा लेट जाएं। अब किसी धागे या रस्सी से नाभि से लेकर पैर के अगूंठे की दूरी नापें। अगर नाभि से लेकर दोनो पैरों के अगूंठों की दूरी में अंतर है तो समझ लें नाभि खिसकी है।

इसके अलावा पीठ के बल लेट जाएं और हाथ के अंगूठे से नाभि को दबाकर देखें। अगर अंगूठे से आपकी नाभि में धड़कन महसूस हो रही है तो समझ लें नाभि सही जगह पर है। नाभि खिसकने पर आप मालिश के जरिए उसे सही जगह पर ला सकते हैं। आप ऐसा किसी बड़े बुजुर्ग से ही करवाएं, जिसे इसका अनुभव हो। कई विशेषज्ञ भी मसाज के जरिए एक्युप्रेशर पॉइंट्स को दबा कर इसे ठीक कर देते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...