1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. एक अलग दुनिया में ले जाता है Apple का Vision Pro Headset, जानें इसकी खासियत

एक अलग दुनिया में ले जाता है Apple का Vision Pro Headset, जानें इसकी खासियत

आपको हॉलीवुड की फिल्म आयरन मैन याद ही होगी, जिसमें टोनी स्टार्क नाम का किरदार किस तरह से बिना कंप्यूटर स्क्रीन के हवा में तैरते स्क्रीन पर काम करता हैं। कुछ ऐसा ही आभासी दृश्य का अनुभव आप भी कर सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। आपको हॉलीवुड की फिल्म आयरन मैन याद ही होगी, जिसमें टोनी स्टार्क नाम का किरदार किस तरह से बिना कंप्यूटर स्क्रीन के हवा में तैरते स्क्रीन पर काम करता हैं। कुछ ऐसा ही आभासी दृश्य का अनुभव आप भी कर सकते हैं। जिसमें आपके आस-पास ऐप्स तैर रहे होंगे। जी, हां! यह बिलकुल संभव है।

पढ़ें :- स्मार्टफोन के ओवरहीट होने की ये हैं प्रमुख वजह, भारी नुकसान से बचें

दरअसल, एपल के नए विजन प्रो हेडसेट बहुत आधुनिक तकनीकी के माध्यम से आप वास्तविक दुनिया में रहते हुए एक आभासी दुनिया का अनुभव कर सकते हैं। इसे एक ऑल-इन-वन डिवाइस के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें आपको आई-फोन, आई-पैड और मैक तीन की सुविधाएं एक साथ मिलेगी।

एपल का विजन प्रो हेडसेट ‘स्पेसियल कंप्यूटिंग’ की अत्याधुनिक तकनीकी पर काम करता है, मिक्स्ड रियालिटी डिवाइस आभासी दुनिया को वास्तविक दुनिया के साथ जोड़ता है, जिसमें 3D वातावरण में आप सॉफ्टवेयर के साथ जुड़ सकते हैं, और अपने आस के आभासी तत्वों को देखने व उनमें बदलाव करने में भी सक्षम होंगे।

ऑडियो आउटपुट के लिए इसमें हेडबैंड के दोनों ओर ‘डुअल ड्राइवर ऑडियो पॉड्स’ हैं। जोकि एपल के स्पेशियल ऑडियो के साथ ऑडियो को एक तरह से प्रोजेक्ट करते हैं, जिससे आपको लगेगा कि ध्वनि आसपास के वातावरण से निकल रही है। इसके अलावा विजन प्रो हेडसेट की कई खासियत आपको आभासी दुनिया का एक बेहतर अनुभव कराती है।

 

पढ़ें :- भारत-पाकिस्तान समेत कई एशियाई देशों में इंटरनेट हो जाएगा स्लो! फाइबर ऑप्टिकल केबल हुईं डैमेज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...