1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले हैं गेंदबाज

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले हैं गेंदबाज

शुक्रवार को रांची में खेले गए टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में नो बॉल से शुरुआत की। इस गेंद पर उन्हें छक्का पड़ा। इसके बाद अगली फ्री हिट पर भी उन्हें छक्का खाना पड़ा। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर भी डेरिल मिचेल ने उन्हें छक्का जड़ दिया। इस तरह शुरुआती दो गेंद पर ही उन्होंने कुल 19 रन खर्च कर दिए। पूरे ओवर में उन्होंने कुल 27 रन दिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Arshdeep Singh: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नो बॉल फेंकने का सिलसिला जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में भी उन्होंने नो बॉल फेंककर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 15 नो बॉल फेंक चुके हैं। पिछली टी20 सीरीज में ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज का तमगा हासिल किया था।

पढ़ें :- India vs Australia ODI Match: लड़खड़ा गई टीम इंडिया की पारी, 54 रन पर ही आधी टीम लौटी पवेलियन

शुक्रवार को रांची में खेले गए टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में नो बॉल से शुरुआत की। इस गेंद पर उन्हें छक्का पड़ा। इसके बाद अगली फ्री हिट पर भी उन्हें छक्का खाना पड़ा। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर भी डेरिल मिचेल ने उन्हें छक्का जड़ दिया। इस तरह शुरुआती दो गेंद पर ही उन्होंने कुल 19 रन खर्च कर दिए। पूरे ओवर में उन्होंने कुल 27 रन दिए। इतने रन लुटाने के कारण दो शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में भी उन्होंने अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी। न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर में महज 149 रन ही बना पाई थी लेकिन यहां आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटा दिए। अर्शदीप की इस खराब गेंदबाजी के कारण कीवी टीम 176 रन पर पहुंच गई। जवाब में भारतीय टीम 155 रन ही बना सकी। इसके कारण भारत को यहां 21 रन से हार झेलनी पड़ी।

 

पढ़ें :- India vs Australia ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने टीम में किए दो बदलाव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...