1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इस वीडिये पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। अखिलेश यादव ने ईवीएम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक युवक ईवीएम के बटन को दबा रहा है। अखिलेश यादव ने इसको लेकर एक्स पर लिखा कि, अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो…भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।

पढ़ें :- 'हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन... ' PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस वीडिये पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है।

साथ ही लिखा कि, कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।

 

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...