1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2022 India-Sri Lanka Live: भारत को लगा एक और बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन

Asia Cup 2022 India-Sri Lanka Live: भारत को लगा एक और बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन

भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत चल रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं, टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने आई। टीम इंडिया की पारी शुरूआत में ही लड़खड़ा गई। केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2022 India-Sri Lanka Live:  भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत चल रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं, टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने आई। टीम इंडिया की पारी शुरूआत में ही लड़खड़ा गई। केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

पढ़ें :- India World Cup Team : संजय मांजरेकर ने चुनी वर्ल्ड कप टीम; कोहली-हार्दिक समेत कई धुरंधरों का नाम गायब

इसके बाद रोहित और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने 97 रनों की अच्छी साझेदारी की। हालांकि, रोहित शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 72 रन बनाए। वहीं, अब हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाली। लेकिन सूर्यकुमार यादव भी अब पवेलियन लौट गए हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवनः
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवनः
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दानुष्का गुणातिलाका, भानुका राजपक्षा, दासून शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

पढ़ें :- RCB बिगाड़ सकती है CSK समेत इन 4 टीमों का खेल, प्लेऑफ में पहुंचना हो जाएगा मुश्किल!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...