1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro tips : बाधाओं को नारियल दूर करता है, जानिए ज्योतिष के अनुसार इसके फायदे

Astro tips : बाधाओं को नारियल दूर करता है, जानिए ज्योतिष के अनुसार इसके फायदे

नारियल को श्रीफल कहते है। श्रीफल भगवान शिव का परम प्रिय फल है। नारियल फल हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। पूजा पाठ में इस फल का सर्वाधिक उपयोग होता है। देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro tips : नारियल को श्रीफल कहते है। श्रीफल भगवान शिव का परम प्रिय फल है। नारियल फल हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। पूजा पाठ में इस फल का सर्वाधिक उपयोग होता है। देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है। ज्योतिष में नारियल के चमत्कारी फायदे बताये गए है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,नारियल को बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है।

पढ़ें :- Pitru Paksh में इन 7 जगहों पर श्राद्ध करने से मिलता है सबसे ज्यादा पुण्य

जयोतिष के अनुसार, नारियल के सफ़ेद भाग को चन्द्रमा का भाग माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नारियल के भीतर त्रिदेव का वास होता है। इसलिए घर में किसी भी रूप में नारियल रखना आपकी किस्मत को चमका सकता है। किसी भी पूजा पाठ या कर्म काण्ड में नारियल चढ़ाना और नारियल तोड़ना घर से बाधाओं को दूर करने वाला होता है। नारियल अनुष्ठानों और तंत्र में भी उपयोग की जाने वाली महत्वपूर्ण चीजों में से एक है।

एक पानीदार नारियल को मंगलवार या शनिवार के दिन अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी धार्मिक स्थान की आग में डाल दें। आप अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार के सिर से वारकर करेंगे तो और भी उत्तम रहेगा।

मां लक्ष्मी को नारियल सर्वाधिक प्रिय होता है और यही वजह है। कि नारियल को श्रीफल कहा जाता है। श्री मां लक्ष्मी का ही दूसरा नाम है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा है।

पढ़ें :- 04 अक्टूबर 2023 का राशिफल: इन राशि के लोग सेहत को लेकर रहें सतर्क, खानपान समेत इन चीजों का रखिए ध्यान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...