1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर संकल्प निधि के लिए चंदा मांग रहे कार्यकर्ताओं पर हमला, बरसाए पत्थर

राम मंदिर संकल्प निधि के लिए चंदा मांग रहे कार्यकर्ताओं पर हमला, बरसाए पत्थर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

गांधीनगर: पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर संकल्प निधि के लिए दान माँग रहे हिन्दू कार्यकर्ताओं पर देश के कई राज्यों से हमले की खबरें आई हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब ताज़ा मामला गुजरात के कच्छ से सामने आया है, जहाँ गाँधीधाम के किदाना गाँव में इसे लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जो दंगे में बदल गया। ये घटना बीते रविवार की शाम की है, जब हिन्दू कार्यकर्ता अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए चंदा एकत्रित करने निकले थे।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

गाँधीधाम के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) वीआर पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये दो समूहों के बीच के झड़प का मामला है और पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में आगे तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गाँव में राम रथयात्रा पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी के बाद ये झड़प शुरू हुई, जो हिंसक हो गया।

पुलिस ने दोनों समूहों में से कई लोगों को अरेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बी डिवीजन पुलिस थाना के इंचार्ज सुमित देसाई ने कहा कि अभी पुलिस शिकायत लिखने में ही व्यस्त है, इसीलिए इस घटना में घायलों की तादाद का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, स्थिति इतनी भयंकर हो गई कि ये दंगेबाजी में बदल गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...