HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. August 2023 Grah Gochar : अगस्त में बदलेगी इन ग्रहों की चाल, जानें ग्रह गोचर का हाल

August 2023 Grah Gochar : अगस्त में बदलेगी इन ग्रहों की चाल, जानें ग्रह गोचर का हाल

अगस्त का महीना चल रहा है। इस माह कुछ गहों की चाल बदल रही है। इन ग्रहों की बदली चाल से विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

August 2023 Grah Gochar : अगस्त का महीना चल रहा है। इस माह कुछ गहों की चाल बदल रही है। इन ग्रहों की बदली चाल से विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ,जातकों के जीवन में ग्रह गोचार से हलचल देखने को मिल सकती है। ग्रहों के चाल में होने वाले बदलाव पूर्व निर्धारित होते है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह राशि परिवर्तन कर देते और दूसरे राशि में निवास करने लगते है। अगस्त माह में सूर्य, मंगल और शुक्र गोचर करेंगे। जिससे शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर दिखाई देगा। इसलिए इस महीने को ज्योतिष की दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शुक्र देव का गोचर

07 अगस्त 2023 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र, वक्री चाल से चलते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के मुताबिक शुक्र का गोचर काल करीब 23 दिनों का होता है।इस माह शुक्र का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करना कई राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। ये गोचर मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र ग्रह का गोचर 8 अगस्त को इसी राशि में अस्त हो जाएगा। फिर शुक्र इस राशि में 02 अक्टूबर तक रहेंगे।  फिर इसके बाद 4 सितंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

सूर्य देव का गोचर
ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। 17 अगस्त 2023 को  सूर्यदेव अपनी ही राशि यानी सिंह राशि में गोचर करेंगे।  17 अगस्त को सूर्य 01 बजकर 23 मिनट पर प्रवेश करेंगे। सूर्य के खुद की राशि में गोचर करने से कई राशि के लोगों को लाभ होगा। सूर्य का यह गोचर सिंह राशि समेत धनु और मकर राशि वालों के जीवन में कुछ अच्छा संकेत लेकर आएगा।

मंगल देव का गोचर

साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह मंगल 18 अगस्त को दोपहर करीब 03 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर से मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त माह का महीना शुभ रहेगा।

बुध देव का गोचर

24 अगस्त 2023 को रात 12 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में उल्टी चाल चलना शुरू कर देंगे।  बुध की वक्री चाल से कुछ जातकों को नुकसान हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...