एक्सिओम-4 मिशन आज धरती से अंतरिक्ष रवाना हो गया। वहीं इसरो एक्सिओम-4 मिशन पर 550 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इस बार 41 साल के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय के तौर पर कर रहे space Travel,इसके पहले राकेश शर्मा ने किया था space Travel,वहीं यात्रा करते वक्त शुभांशु शुक्ला ने दिया ये संदेश
नई दिल्ली। एक्सिओम-4 मिशन आज धरती से अंतरिक्ष रवाना हो गया। वहीं इसरो एक्सिओम-4 मिशन पर 550 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इस बार 41 साल के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय के तौर पर कर रहे space Travel,इसके पहले राकेश शर्मा ने किया था space Travel,वहीं यात्रा करते वक्त शुभांशु शुक्ला ने दिया ये संदेश ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा कि नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या सफर है! हम 41 साल बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में वापस आ गए हैं। यह एक अद्भुत सफर है। हम 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। मेरे कंधों पर उभरा हुआ तिरंगा मुझे बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। मेरी यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की शुरुआत नहीं है, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि आप सभी इस यात्रा का हिस्सा बनें। आपका सीना भी गर्व से चौड़ा होना चाहिए… आइये, हम सब मिलकर भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें। जय हिंद! जय भारत!
बताते चले कि वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय हैं। वहीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए प्रक्षेपण 25 जून को होगा। और आज 25 जून को यह शुभदिन आगया। आज पूरे 41 साल बाद फिर से एक बार किसी भारतीय के जाने का अवसर मिला। इस मिशन का संचालन भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं।
एक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर दी है। लॉन्चिंग के दौरान शुभांशु के माता-पिता की आंखों में आंसू भर आये थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन पर नाज है।
शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए वाकई गर्व का क्षण है। मैं उनकी बहन हूं, इसलिए मेरे लिए यह इस समय भावनाओं का एक बड़ा मिश्रण है। ढेर सारी खुशियां, ढेर सारा प्यार और घबराहट। जो भी होगा, अच्छा होगा, मुझे यकीन है, हमें पूरा भरोसा है कि वह अपना मिशन सफलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से पूरा करेंगे। शुभांशु हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गए हैं। शुभांशु शुक्ला की बहन निधि मिश्रा ने कहा कि यह न केवल मेरे लिए बल्कि भारत में सभी के लिए गर्व का क्षण है… मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती; मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि ‘शुभांशु, शुभकामनाएं, आपका मिशन सफल हो और आप सुरक्षित रूप से हमारे पास वापस आएं।
तकनीकी खराबी की बात सामने आई
लॉन्च से पहले खबर आई कि एक्सिओम मिशन में कुछ खराबी आ गई है। हालांकि, उसे कुछ ही मिनटों में ठीक कर लिया गया।
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बधाई दी
एक्सिओम मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला के बारे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। मैं उन्हें और उनके पूरे परिवार को बधाई देता हूं।
SIA-India के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा, ‘हमारे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जा रहे हैं। यह भारत के लिए एक महान दिन है।