1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे पीएम मोदी , नामचीन हस्तियां पहुंची तीर्थ  अयोध्या 

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे पीएम मोदी , नामचीन हस्तियां पहुंची तीर्थ  अयोध्या 

अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ  कुछ क्षणों में होने वाला है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ  कुछ क्षणों में होने वाला है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं।प्राण प्रतिष्ठा समारोह  शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। इसके दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है। ऐतिहासिक क्षणों का  साक्षी बनने के लिए तमाम नामचीन हस्तियां तीर्थ क्षेत्र अयोध्या पहुंची  हैं। धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

पढ़ें :- WPL 2027 Auction : आज विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें- कब और कहां पाएंगे लाइव ऑक्शन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे। वहीं काशी के लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे।

अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है। जगह जगह पर रामलीलाओं, श्रमद् भागवत कथाएं, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं।कई राज्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। केंद्र सरकार ने भी आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन। उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत देश.दुनिया की तमाम हस्तियां इस समारोह का हिस्सा बनने अयोध्‍या पहुंची हैं।

 

पढ़ें :- बंगाल की दिवाली है बेहद खास! मशालों के बीच होता है ‘बामा काली नृत्य’, जानें क्या है ये परंपरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...