रामनगरी अयोध्या अब आध्यात्मिक नगरी के साथ-साथ ‘सोलर सिटी’ के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही है। गुरुवार को कृष्णा सोलर इंडस्ट्री के तरफ से 1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम का उद्घाटन त्रिमूर्ति होटल में किया गया। यह कंपनी टाटा पावर सोलर की अधिकृत चैनल पार्टनर हैं।
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या अब आध्यात्मिक नगरी के साथ-साथ ‘सोलर सिटी’ के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही है। गुरुवार को कृष्णा सोलर इंडस्ट्री के तरफ से 1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम का उद्घाटन त्रिमूर्ति होटल में किया गया। यह कंपनी टाटा पावर सोलर की अधिकृत चैनल पार्टनर हैं। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र त्रिपाठी (महापौर, अयोध्या) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में संजीव सिंह (भाजपा जिलाध्यक्ष, अयोध्या) एवं राजेश प्रताप सिंह (हेड यूनियन प्रेसिडेंट) की गरिमामयी उपस्थिति रही। टाटा पावर सोलर की ओर से यूपी रीजनल हेड शिव लाल, यूपी मार्केटिंग हेड हिमांशु राय तथा यूपी सेल्स हेड आशुतोष त्रिपाठी भी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
आधुनिक तकनीक से लैस है माइक्रो इन्वर्टर सिस्टम
यूपी रीजनल हेड शिव लाल एवं यूपी सेल्स हेड आशुतोष त्रिपाठी ने 1 किलोवाट माइक्रो इन्वर्टर सोलर सिस्टम का औपचारिक प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया कि यह तकनीक उच्च दक्षता, बेहतर सुरक्षा और अधिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता से युक्त है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए दो पैनल लगाए जाएंगे, जिसके लिए छत पर लगभग 80 से 100 वर्ग फीट स्थान आवश्यक होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 70-75 हजार रुपये के आसपास स्थापित हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार के तरफ से 45 हजार सब्सिडी अनुदान के रूप में उपभोक्ता को वापस दी जाएगी। एक किलोवाट का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 25 यूनिट तक विद्युत उत्पादन करने में सक्षम है। कंपनी की ओर से यह भी घोषणा की गई कि अति गरीब उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट सिस्टम पर अतिरिक्त 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
अयोध्या बनेगी देश की अग्रणी सोलर सिटी: महापौर
महापौर गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा, अयोध्या तीर्थ और आध्यात्मिक नगरी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो चुकी है। अब हमारा लक्ष्य इसे स्वच्छ, हरित और ऊर्जा आत्मनिर्भर ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करना है। सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान मिलेगा। आने वाले समय में अयोध्या नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं, देश के लिए उदाहरण बनेगी। उन्होंने कृष्णा सोलर इंडस्ट्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाना आसान होगा।
डबल इंजन सरकार की मंशा हर घर सौर ऊर्जा: संजीव सिंह
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 45 हजार सब्सिडी इसका प्रमाण है। अयोध्या में इस तरह की परियोजनाएं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की हरित ऊर्जा नीति को मजबूत करेंगी। हमारा प्रयास है कि हर घर सौर ऊर्जा से जुड़कर आत्मनिर्भर बने।
सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा देना हमारा लक्ष्य: उदय प्रताप सिंह
कंपनी के डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह (राहुल) रामनगर धौरहरा ने कहा हमारा उद्देश्य अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में किफायती, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली सौर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। टाटा पावर सोलर के सहयोग से हम आधुनिक माइक्रो इन्वर्टर तकनीक को आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। विशेष छूट और सरकारी सब्सिडी के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।
हरित ऊर्जा की दिशा में नया अध्याय
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और अयोध्या को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। यह शुभारंभ अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को बल मिलेगा।