1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली बंपर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली बंपर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी तय की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं में एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग मैनेजर, ऑफिसर सिक्योरिटी एनालिस्ट, डेवलपर सहित अन्य पदों पर होगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 जनवरी तय की गई है। उम्मीदवार वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें :- Video-पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 20 से ज्यादा बच्चों की मौत , घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं में एग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर, एग्रीकल्चर मार्केटिंग मैनेजर, ऑफिसर सिक्योरिटी एनालिस्ट, डेवलपर सहित अन्य पदों पर होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • पद के अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, MBA / PGDM, CA/CFA/CMA की डिग्री।
  • बीई, बीटेक की डिग्री।

एज लिमिट

24 – 34 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • ग्रुप डिस्कशन
  • पर्सनल इंटरव्यू

फीस 

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी, महिला : 100 रुपए

सैलरी 

पद के अनुसार 67160 – 135020 रुपए प्रतिमाह

पढ़ें :- हालात से नहीं हारी गया की बेटी, पति की मौत के बाद भी पढ़ाई जारी रख BPSC में पाई सफलता

एग्जाम पैटर्न

  • रीजनिंग के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 25 मार्क्स के होंगे।
  • इंग्लिश लैंग्वेज के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 25 मार्क्स के होंगे।
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 25 मार्क्स के होंगे।
  • प्रोफेशनल नॉलेज के 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये 150 मार्क्स के होंगे।
  • इस पेपर को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं। होम पेज पर, ‘Careers’ टैब पर क्लिक करें। नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
‘Recruitment of professionals on a regular basis on various departments’ लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...