1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 8 अगस्त को बंद रहेंगे सिक्किम में बैंक, ये है कारण

8 अगस्त को बंद रहेंगे सिक्किम में बैंक, ये है कारण

इन दिनों देश भर में त्यौहारों का सीजन चल रहा है। रक्षाबंधन में वैसे भी छुट्टी रहती है। जिसमें बैंक भी शामिल होते हैं। बतादें कि कल 8 अगस्त को भारत के एक राज्य के बैं​क बंद रहेंगे। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

By Sudha 
Updated Date

गंगटोक। इन दिनों देश भर में त्यौहारों का सीजन चल रहा है। रक्षाबंधन में वैसे भी छुट्टी रहती है। जिसमें बैंक भी शामिल होते हैं। बतादें कि कल 8 अगस्त को भारत के एक राज्य के बैं​क बंद रहेंगे। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। सिक्किम में बैंक बंद रहने का मुख्य वजह एक परमपरा से आधारित है। इस राज्य में शुक्रवार को बैंक तेंडोंग ल्हो रुम फात के वजह से बंद रहेंगे। तेंडोंग ल्हो रुम फात सिक्किम का एक traditional त्योहार है, जिसे लिम्बू समुदाय के लोग बड़े उत्साह और खुशी से मनाते हैं। यह त्योहार प्रकृति और पर्यावरण के लिये मनाया जाता है।

पढ़ें :- IndiGo की नाकामी सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत है: राहुल गांधी

इस त्यौहार को पूरा राज्य मिल कर मनाता है। ‘तेंडोंग’ एक पहाड़ी का नाम है, यहां के लोग इस पहाडी को पवित्र मानते हैं। जानकारी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इसी पहाड़ी ने एक बार भीषण बाढ़ के दौरान लोगों की जान बचाई थी। इस लिये यहां के लोग आज भी इस त्यौहार के जरिये प्रकृति को धन्यवाद देने के लिये इस त्यौहार को मनातें हैं। आप को बता दें कि ‘ल्हो रुम फात’ का मतलब होता है ‘धरती को धन्यवाद देना’। इस त्योहार में लोग पारंपरिक गीतों, नृत्य और रीति-रिवाजों के साथ पहाड़ की पूजा करते हैं। तेंडोंग इस लिये तेंडोंग ‘ल्हो रुम फात’  त्योहार को मनाने के लिये बैंक की छुट्टी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...