Benefits of Drumstick: सड़कों के किनारे ठेले पर बिकने वाले सहजन के गुणों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसका सेवन शरीर के लिए अमृत के समान होता है।
पढ़ें :- धूप से आकर तुंरत पानी पीने पर हो गई है गले में खराश, तो इन घरेलू उपचार से मिलेगी आराम
बनारस हिंदू विवि के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो डॉ विजयनाथ मिश्रा ने सहजन का सेवन करने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है।
प्रो डॉ विजयनाथ मिश्रा के अनुसार सहजन मात्र एक ऐसा पेड़ है जिसके फूल, पत्ते, फली, तना और तो और जड़ सभी को खाया जाता है। जो लोग सहजन के औषधीय गुणों से भली प्रकार वाकिफ होते है वो इसकी फली और फूल की सब्जी बनाकर खाते है। वहीं पूरी दुनियां में सहजन को स्वस्थ जीवन शैली का हिस्सा मान कर खाया जाता है। इसकी पत्तियों को पाउडर बना के ख़ाना, पेय पदार्थ, चटनी, रोटी पराठे में खा सकते हैं। हफ्ते में एक से दो बार मात्र ही इसका सेवन कर सकते हैं।
पढ़ें :- Benefits of Raisin water: पेट की तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है किशमिश का पानी
सहजन में मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे तमाम खनिज मौजूद
सहजन की पत्तियों और फलियों को विटामिन ए,बी1,बी2, सी और फोलेट का स्त्रोत माना जाता है। इतना ही नहीं इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे तमाम खनिज मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
सैजन : दुकानों, सड़कों पर ढेले पर बिकने वाला अमृत
ये अकेला पेड़ है जिसके फूल पत्ते फली तना जड़ सभी को खाया जाता है।
पूरे दुनियाँ में सैजन को स्वस्थ जीवन शैली का हिस्सा मान कर खाया जाता है। इसके पत्तियों को पाउडर बना के ख़ाना में, पेय पदार्थ में, चटनी में, रोटी पराठे में खा… pic.twitter.com/DrhzNRam81
पढ़ें :- रोज रोज जल्दी में नहीं खाते ब्रेकफास्ट तो शरीर को होते हैं ये नुकसान
— Vijaya Nath Mishra O+ (@DrVNMishraa) November 26, 2023
सहजन का सेवन करने से होते हैं ये फायदे
सहजन का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ाती है।
पुरुषों में प्रोस्टेट व पुरुषत्व को स्वस्थ रखता है।
महिला पुरुष दोनों के जनींद्रिय को स्वस्थ करता है।
ब्रेन एवम् नस, हृदय, पेट, मासपेशी को स्वस्थ रखता है।
डिप्रेशन से दूर रखता है।इसके अलावा सहजन डिमेंशिया, पार्किंसंस के नतीजों के लिए तो रामबाण होता है।