1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Bandh: कांग्रेस का अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह ,दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Bharat Bandh: कांग्रेस का अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह ,दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को राजधानी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था के कारण गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि लोग मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को राजधानी दिल्ली में विशेष यातायात व्यवस्था के कारण गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि लोग मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें।

पढ़ें :- Sexual Harassment Case : बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह को तगड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की याचिका

विशेष व्यवस्था के चलते इन सड़कों पर आवाजाही नहीं हो सकेगी। गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से भी जाने से बचें।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कांग्रेस अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, के. सुरेश, वी. नारायणसामी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को ईडी के समन और अग्निपथ योजना के खिलाफ जंतर पर ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं।

नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले रास्ते पर लगा 2 किमी लंबा जाम

नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले रास्ते पर जाम लगा है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर महामाया पुल से लेकर नोएडा गेट तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। भारत बंद को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम की वजह से बुरा हाल है। जाम मुख्यत: इसलिए लगा है, क्योंकि दिल्ली की तरफ जा रही गाड़ियों की सख्त चेकिंग हो रही है। अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के मद्देनजर यूपी पुलिस द्वारा सुरक्षा जांच के कारण नोएडा-दिल्ली लिंक रोड चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लगा है।

पढ़ें :- बीजेपी कैंडिडेट हेमा मालिनी, बोलीं- जीत का मार्जिन 5 से लेकर 7 लाख के बीच होगा

एडीसीपी नोएडा, रणविजय सिंह ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी प्रदर्शनकारी यहां से न गुजरे, हम दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ और केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया, रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया है।

 राष्ट्रपति को आज ज्ञापन सौंपेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया है कि आज जंतर मंतर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह करेंगे। फिर शाम को राष्ट्रपति से मिलकर गुजारिश करेंगे कि अग्निपथ योजना को रद्द किया जाए। कांग्रेस को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दे दी है, लेकिन सिर्फ 1000 लोगों के शामिल होने की शर्त के साथ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...