1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bhojpuri Holi New Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के होली गीत यूट्यूब पर मचाए हुए हैं धमाल, म्यूजिक लवर्स की बल्ले-बल्ले

Bhojpuri Holi New Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के होली गीत यूट्यूब पर मचाए हुए हैं धमाल, म्यूजिक लवर्स की बल्ले-बल्ले

Bhojpuri Holi New Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर त्योहार ही खूब जोर शोर से मनाया जाता है, भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स किसी भी फेस्टिवल को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं हटते। बाकी सब त्यौहार की तरह होली पर भी इंडस्ट्री में सैकड़ों गाने रिलीज किए जाते हैं और इन दिनों कई स्टार्स होली गीत की तैयारियों में जुट चुके हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bhojpuri Holi New Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर त्योहार ही खूब जोर शोर से मनाया जाता है, भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स किसी भी फेस्टिवल को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करने से पीछे नहीं हटते। बाकी सब त्यौहार की तरह होली पर भी इंडस्ट्री में सैकड़ों गाने रिलीज किए जाते हैं और इन दिनों कई स्टार्स होली गीत की तैयारियों में जुट चुके हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

इसी बीच प्रमोद प्रेमी (Pramod Premi Yadav Song) का नया होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) रिलीज हुआ है जो जबरदस्त व्यूज बटोर रहा है। गाना यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है और इसमें सभी लोग रंगों के त्योहार के जश्न में डूबे दिख रहे हैं।

अक्षरा सिंह का ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’ गाना हुआ रिलीज

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है। ये दोनों ही चीजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती हैं। इसलिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार होली सॉन्ग लेकर आए हैं। इस गाने के बोल हैं ‘जीजा जी दूर से गोड़ लागी’। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गया है। वहीं, इसमें अक्षरा सिंह और अभिनेता विशाल सिंह ने साथ परफॉर्म भी किया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया हैं।

होली से पहले रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का ये नया गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी होली से ठीक 15 दिन पहले बड़ा धमाका कर दिया है। ये हसीना लेकर आई है होली का ऐसा गाना जिसे सुनकर अभी से लोगों का मन रंगों से खेलने का हो गया है। रिलीज होते ही अक्षरा के गाने भाग गईली मेहरी ने धूम मचा दी है।

खूब भीगी हसीना की चोली

पढ़ें :- कांग्रेस के न्याय पत्र से पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस हिल गया है, इसलिए वे लोगों को डरा रहे हैं : प्रियंका गांधी

इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसमे भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं। सखियों के साथ जमकर ले रही हैं होली के मजे तो मनचलों ने भिगो दी है उनकी सारी चोली। नीली साड़ी पहने अक्षरा इस गाने में बेहद खूबसूरत तो लग ही रही हैं उस पर उनका डांस भी गजब का है। होली से पहले इस गाने को रिलीज करना भोजपुरी फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

गरम गोदाम गाना युवाओं को आ रहा है खास पसंद 

होली के त्योहार को देखते हुए खेसारी लाल और यामिनी का एक नया हॉट वीडियो गाना रिलीज हो गया है। गानें का टाइटल गरम गोदाम है। गाना रिलीज होते वायरल हो गया है।इसे एक दिनों में दो मिलियन लोगों ने देखा है। यामिनी सिंह की हॉट अदाओं को देखकर उनके फैंस के पसीने छूट रहे हैं। इस गाने को सारेगामा हंगामा भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।

प्यार के रंग में मिला होली का गुलाल

खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का ये गाना युवाओं को खास पसंद का आ रहा है। गानें दोनों की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में प्यार के रंग के साथ होली का गुलाल भी देखने को मिल रहा है। इस जोड़ी को फैंस साथ में काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। होली के रंग में रंगे सितारे फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस गाने को बोल्ड बनाने के लिए यामिनी पानी में भीगी हुई भी नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह

खेसारी लाल के होली के खास मौके पर भोजपुरी गाना ‘ मुंहे लागल बा’ रिलीज हो चुका है। गाने ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गाने पर अब तक 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...