सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें कई यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। आरोप है कि इन चैनल पर फर्जी खबरें चलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। इसके लिए प्रमुख टीवी चैनलों के एंकरों के नकली, क्लिकबेट और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल भी किया जाता था।
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें कई यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। आरोप है कि इन चैनल पर फर्जी खबरें चलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा था। इसके लिए प्रमुख टीवी चैनलों के एंकरों के नकली, क्लिकबेट और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल भी किया जाता था।
ये चैनल मशहूर एंकर की फोटो थंबनेल में लगाकर फर्जी न्यूज दिखा रहे थे, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। इस बार 6 यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई हुई है जिनके कुल सब्सक्राइबर्स 20 लाख से अधिक थे और व्यूज 51 करोड़ से भी अधिक था। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई है।