HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा में खनन माफिया के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,अवैध खनन में संलिप्त अजय यादव हिरासत में, 4 अन्य नाम आए सामने

गोंडा में खनन माफिया के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ,अवैध खनन में संलिप्त अजय यादव हिरासत में, 4 अन्य नाम आए सामने

जनपद में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में तरबगंज तहसील के ग्राम ऐली परसौली में 20,947 घनमीटर बालू के अवैध खनन का खुलासा हुआ है। उक्त खनन की औसत गहराई 1.25 मीटर पाई गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गोंडा। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और खनन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में तरबगंज तहसील के ग्राम ऐली परसौली में 20,947 घनमीटर बालू के अवैध खनन का खुलासा हुआ है। उक्त खनन की औसत गहराई 1.25 मीटर पाई गई है। मौके से सात ट्रक, दो पोकलैण्ड व एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया। साथ ही, इसमें संलिप्त लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- डीएम नेहा शर्मा के ऐतिहासिक फैसलों से जनता के दिलों में बनाई जगह, स्वच्छता, विकास और सुशासन के पथ पर गोण्डा

बता दें, जनपद में अवैध खनन के खिलाफ निरंतर कार्यवाही जारी है। 18 दिसम्बर को मधईपुर खन्डेराय में अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने खुद छापा मारा था। दो ही दिन में खनन माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही सामने आई है।

अयोध्या के रास्ते ले जा रहे थे बालू

उप जिलाधिकारी तरबगंज को ग्राम ऐली परसौली में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। यह क्षेत्र घाघरा नदी के पार अयोध्या सीमा से करीब एक किलोमीटर पहले है। अवैध खनन की सूचना पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खनन विभाग गोण्डा के साथ खनन अधिकारी अयोध्या की संयुक्त टीमों ने छापा मारा। मौके पर दो पोकलैण्ड के द्वारा खनन कार्य किया जा रहा था। जांच के दौरान ग्राम ऐली परसौली की गाटा संख्या 4469 में 20,947 घनमीटर अवैध खनन पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि उक्त गाटा संख्या एक संगठक नम्बर है, जिसमें कई खातेदार के नाम दर्ज कागजात हैं एवं पिछले कई वर्षों से उक्त गाटे का खनन किया जा रहा है। क्षेत्र परती के रूप में पड़ा है। यहां से अवैध खनन कर अयोध्या के रास्ते बालू का ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा था।

संयुक्त जांच टीम को दो बालू भरे हुए ट्रकों के साथ कुल सात ट्रक एवं एक भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली खनन वाले क्षेत्र में खड़ी मिली। मौके पर मौजूद लखनऊ के बक्शी का तालाब निवासी अजय कुमार यादव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अजय कुमार यादव ने अवैध खनन कराने की बात को स्वीकार किया। अजय कुमार यादव ने अपने बयान में बताया कि वह अपने अन्य साथी रुदौली निवासी श्रीनाथ, धर्मेन्द्र यादव, राम सुहार और राजकलम के साथ मिलकर खनन करा रहा था। जांच टीमों द्वारा मौके पर अवैध बालू खनन का कार्य रुकवा दिया गया है। पोकलैण्ड मशीन को अन्य वाहनों के साथ थाना उमरी बेगमगंज को सुपुर्द कर दिया गया है।

पढ़ें :- जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के आयोजन पर साक्षी मलिक ने उठाया सवाल, कहा-नंदनी नगर के अलावा कहीं भी...

कुल 10 परमिशन मिट्टी खनन के लिए जारी

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया है कि जनपद में कुल 10 परमिशन मिट्टी खनन के लिए जारी किए गए हैं। जिसमें चार परमिशन तहसील सदर गोंडा के अंतर्गत तथा 6 परमिशन तहसील करनैलगंज में हैं। इसके अतिरिक्त यदि जनपद में अवैध मिट्टी खनन करते हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...