HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को बड़ा झटका, महेन्‍द्र राजभर ने कई पदाधिकारियों के साथ दिया इस्तीफा

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को बड़ा झटका, महेन्‍द्र राजभर ने कई पदाधिकारियों के साथ दिया इस्तीफा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर (Mahendra Rajbhar) ने कई पदाधिकारियों के साथ इस्तीफा दे दिया है। सुभासपा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ओपी राजभर र (Om Prakash Rajbhar) पर मिशन से भटकने का आरोप लगाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर (Mahendra Rajbhar) ने कई पदाधिकारियों के साथ इस्तीफा दे दिया है। सुभासपा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ओपी राजभर र (Om Prakash Rajbhar) पर मिशन से भटकने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

मऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेंद्र राजभर (Mahendra Rajbhar)  ने आरोप लगाया है कि सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ऐन केन प्रकारेण सिर्फ धन बटोरने के चक्‍कर में लगे रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि 20 साल पहले 27 अक्‍टूबर 2002 को सबकी मौजूदगी में पार्टी की स्‍थापना की गई थी।

उस दौरान पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर और वंचित समाज के उत्थान था लेकिन अब पार्टी प्रमुख इस मिशन से भटक रहे हैं। वहीं, महेंद्र सिंह के इस्तीफे पर अरुण राजभर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि, सुभासपा एक पाठशाला की तरह है। यहां सीखने के बाद जब लोगों को बड़ी डिग्री लेने की आकांक्षा जागती है तो इस तरह के कदम उठाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...