HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Big News Uttarakhand: उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 22 यात्रियों के मौत की सूचना

Big News Uttarakhand: उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 22 यात्रियों के मौत की सूचना

उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईव पर डामटा के रविवार एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर करीब 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Big News Uttarakhand: उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईव पर डामटा के रविवार एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर करीब 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।

पढ़ें :- Congress Manifesto: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लिए जारी किया मेनिफेस्टो, किए ये बड़े वादे

बताया जहा रहा है कि इस घटना में बस में सवार 22 लोगों की जान चली गयी है, जबकि बस में सवार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। शुरूआती जानकारी में सामने आया कि बस हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में करीब 28 से 30 यात्री बैठ हुए थे।

पढ़ें :- डिजिटल मंच पर नार्वे में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान

सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस सवार उदय सिंह और उनकी पत्नी हकी सिंह का रेस्क्यू कर लिया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल कल देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, विधायक दल की बैठक में नए CM के नाम पर लगेगी मुहर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...