1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का बड़ा आदेश: अब मंत्रियों के साथ IAS-PCS अफसरों को देना होगा अपने और परिवार की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

सीएम योगी का बड़ा आदेश: अब मंत्रियों के साथ IAS-PCS अफसरों को देना होगा अपने और परिवार की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने एक और निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के साथ ही सभी आईएएस और पीसीएस अफसर अपने-अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दें।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने एक और निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के साथ ही सभी आईएएस और पीसीएस अफसर अपने-अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दें।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है। इसी भावना के अनुरूप सभी माननीय मंत्रीगण शपथ लेने के अगले तीन माह की अवधि के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सभी लोक सेवक (IAS/PCS) अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें।

यह विवरण आमजनता के अवलोकनार्थ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री के इस आदेश को बड़ा कदम बताया जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि मंत्रियों के कामकाज में परिवार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सरकार के कामकाज में परिवार का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...