HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bigg Boss OTT 2′ Winner एल्विश यादव से अज्ञात ने की 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, FIR दर्ज

Bigg Boss OTT 2′ Winner एल्विश यादव से अज्ञात ने की 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, FIR दर्ज

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (social media influencer) और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वहीं अब एल्विश (Elvish Yadav) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (social media influencer) और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वहीं अब एल्विश (Elvish Yadav) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में कुछ अज्ञात लोगों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के लिए एल्विश यादव (Elvish Yadav) को फोन किया था।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

एल्विश (Elvish Yadav) ने उन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) की शिकायत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गत 25 अक्टूबर 2023 को दर्ज की गई शिकायत में एल्विश यादव ने कहा कि उन्हें अज्ञात कॉलर ने 1 करोड़ रुपये की मांग करते हुए फोन किया था।

आपको बता दें, तब एल्विश यादव (Elvish Yadav) वजीराबाद गांव के आसपास मौजूद थे। एल्विश यादव (Elvish Yadav) के मुताबिक उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता कि ये फोन किसने किया था। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत ही केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने साल 2016 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और आज वह इसके चलते ही करोड़ों के मालिक बन गए हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई लग्जीरियस घर के साथ साथ करोड़ों रुपए की महंगी गाड़ियां भी हैं। आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद एल्विश यादव ने दुबई में एक आलीशान फ्लैट भी खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...