1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, राजद के दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

बिहार विधानसभा चुनाव: तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका, राजद के दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

बिहार में विधानसभा चुनाव की खीचातानी के बीच राष्ट्रीय जनता दल को तगड़ा झटका लगा है। राजद के दो दिग्गज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजद में चल रही अंतर्कलह के कारण दोनों नेताओं ने पार्टी छाड़ी है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की खीचातानी के बीच राष्ट्रीय जनता दल को तगड़ा झटका लगा है। राजद के दो दिग्गज नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजद में चल रही अंतर्कलह के कारण दोनों नेताओं ने पार्टी छाड़ी है। दोनों नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना इस्तीफा दिया है।

पढ़ें :- राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, कहा- भाजपा अपने साथी दलों को रखती है हशिए पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। नवादा विधानसभा सीट से राजद विधायक विभा देवी (RJD MLA Vibha Devi) और रजौली विधानसभा सीट से राजद विधायक प्रकाश वीर (RJD MLA Prakash Veer) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों विधायकों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थाम लिया है। दोनों विधायकों ने बिहार के विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को अपना इस्तीफा दे सौंपा है। इस्तीफा देने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि वह अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और के नेतृत्व के साथ विकास की राजनीति में भागीदार बनना चाहते हैं।

दोनों विधायकों ने पार्टी में चल रहे अंतर्कलह के कारण दिया इस्तीफा

इस्तीफा देने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि उनका इस्तीफा देने का कारण राजद में अंतर्कलह (infighting) और नेतृत्व में कमी बताई है। राजद को यह झटका तब लगा है जब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition in Bihar Assembly Tejashwi Yadav) चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। बता दें कि नवादा जिला राष्ट्रीय जनताा दल का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है, जहां अब पार्टी की पकड़ कमजोर होती दिख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों (political analysts) का मानना है दोनों विधायकों का भाजपा में जाना राजद के संगठनात्मक मनोबल पर असर डाल सकता है, खासकर दक्षिण बिहार के इलाकों में।

पढ़ें :- Makar Sankranti 2026 : बनारस में सपा कार्यकर्ताओं ने रविदास घाट पर उड़ाई पीडीए पतंग, बोले- 2027 में बदलेगी सत्ता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...