1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bihar News: शिक्षामंत्री का रामचरितमानस पर विवादित बयान, अश्विनी चौबे ने कहा-ये अज्ञानी मंत्री

Bihar News: शिक्षामंत्री का रामचरितमानस पर विवादित बयान, अश्विनी चौबे ने कहा-ये अज्ञानी मंत्री

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं। विपक्षी नेताओं की तरफ से उनके इस बयान की आलोचना की जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शिक्षामंत्री के इस बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ये अज्ञानी मंत्री हैं। इसने हजारों धर्मावलंबियों का अपमान किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह (Education Minister Chandrashekhar Singh) रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं। विपक्षी नेताओं की तरफ से उनके इस बयान की आलोचना की जा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Union Minister Ashwini Choubey) ने शिक्षामंत्री के इस बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ये अज्ञानी मंत्री हैं। इसने हजारों धर्मावलंबियों का अपमान किया है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

बक्सर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्य का सीएम धृतराष्ट्र बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामचरितमानस एक जीवन पद्धति है। ऐसे में शिक्षामंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं अभी बक्सर जा रहा हूं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नीतीश कुमार जी धृतराष्ट्र बने हुए हैं।

गौरतलब है कि, बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar Singh)  ने हिंदू ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसको लेकर सियासी हलचल मच गयी है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके इस बयान पर बचते नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि, हमको इसके बारे में कुछ मालूम नहीं है। हम देखेंगे तब ही कुछ कह पाएंगे। मुझे पता नहीं है। मैं उनसे पूछ लूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...