1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar News: अब नीतीश कुमार के वोट बैंक पर भाजपा की नजर, नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द

Bihar News: अब नीतीश कुमार के वोट बैंक पर भाजपा की नजर, नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द

बिहार में नीतीश कुमार और भाजपा की राह अलग होते ही वहां पर नए सियासी समीकरण बन गए हैं। अब बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है। सात दलों को मिलकर वहां पर सरकार बनी है। हालांकि, इस महागठबंधन में भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और BJP की राह अलग होते ही वहां पर नए सियासी समीकरण बन गए हैं। अब बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है। सात दलों को मिलकर वहां पर सरकार बनी है। हालांकि, इस महागठबंधन में भी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। उधर, भाजपा से अलग होते ही नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुद को प्रधानमंत्री का चेहरा प्रोजेक्ट कर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा की तरफ से उन पर तंज भी कसा जा रहा है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

हालांकि, जेडीयू से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसको लेकर मंगलवार को दिल्ली में बैठक भी हुई थी। इस बैठक में कई अहम रणनीति बनी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी रणनीति बनी। बता दें कि, मंगलवार को दिल्ली में हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेता शामिल हुए थे।

बिहार भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष
बता दें कि, बिहार भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। इसके साथ ही बिहार भाजपा में कई अन्य परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। सूत्रों की माने तो भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नीतीश कुमार के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस रणनीति के तहत ही नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष के नाम का भी जल्द ऐलान
बिहार में अब भाजपा विपक्ष की भूमिका में दिखेगी। सरकार को घेरने के लिए हर मौके पर भाजपा वहां सघर्ष करते हुए दिखेगी। इसके साथ ही विधानसभा में भी भाजपा महागठबंधन सरकार को घेरती हुई दिखेगी। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष की तलाश तेज हो गयी है। पार्टी नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए सामाजिक समीकरणों का भी विशेष ध्यान रख रही है।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...