1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: अब कृषि मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में घिरे, कहा-आरोप हमेशा लगाए जाते हैं लेकिन हमेशा सच नहीं होते

Bihar News: अब कृषि मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में घिरे, कहा-आरोप हमेशा लगाए जाते हैं लेकिन हमेशा सच नहीं होते

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ही विवादों में घिर गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के अगले ही दिन कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह (Law Minister Kartikeya Singh) सवालों के घेर में फंस गए। इसको लेकर विपक्षी भाजपा ने जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया। वहीं, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह  (Agriculture Minister Sudhakar Singh) को लेकर विपक्ष महागठबंधन की सरकार पर निशाना साध रही है। इसके साथ ही दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की भी विपक्ष मांग कर रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News:  बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ही विवादों में घिर गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के अगले ही दिन कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह (Law Minister Kartikeya Singh) सवालों के घेर में फंस गए। इसको लेकर विपक्षी भाजपा ने जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया। वहीं, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह  (Agriculture Minister Sudhakar Singh) को लेकर विपक्ष महागठबंधन की सरकार पर निशाना साध रही है। इसके साथ ही दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की भी विपक्ष मांग कर रहा है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

दरअसल, राजद नेता और जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) पर चावल घोटाले का आरोप है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh)  पर चावल घोटाले में केस करने वाली सरकार और कोई नहीं नीतीश कुमार की ही सरकार थी। वहीं, अब सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh)  मंत्री बनते ही विवादों में फंस गए गए हैं।

ऐसे में अब देखना होगा कि महागठबंधन की सरकार में विवादित नेता बने रहते हैं या फिर उनकी विदाई होगी। भाजपा के आरोपों के बाद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) मीडिया के समाने आए और इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को आरोप लगाने से पहले कोर्ट का आदेश देखना चाहिए।

आरोप हमेशा लगाए जाते हैं लेकिन हमेशा सच नहीं होते। घोटाला हुआ है तो उन्हीं के राज में हुआ है। तब उन्होंने इसे क्यों नहीं उठाया? सुधाकर सिंह ने कहा कि किसी भी हालत में इस्तीफा नहीं दूंगा।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...