HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहारः नीतीश सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहारः नीतीश सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार की नीतीश सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आज विराम लग गया। बिहार विधानसभा चुनाव के 85 दिनों बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और 17 मंत्रियों ने शपथ ली है। भाजपा की तरफ से से शाहनवाज हुसैन, नीरज कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से संजय झा, मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

वहीं, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर एक भाजपा विधायक बेहद ही नाराज हो गए हैं। उन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके संपर्क में 12-13 नाराज विधायक उनके संपर्क में हैं। अगर भाजपा विधायक का ये दावा सही है तो आने वाले समय में नीतीश सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बता दें कि, सबसे पहले बीजेपी एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने शपथ ली। इसके अलावा भाजपा के नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम और नारायण प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, जदयू से श्रवण कुमार, मदन सैनी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय कुमार झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज और सुनील कुमार ने शपथ ली। गौरतलब है कि सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया था। इसके बाद से ही राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी थी।

 

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...