HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Birthday special: बहू के रूप में रेखा को देख Vinod Mehra की मां ने निकाल ली थी चप्पल, जानिए क्या था मामला

Birthday special: बहू के रूप में रेखा को देख Vinod Mehra की मां ने निकाल ली थी चप्पल, जानिए क्या था मामला

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली:  हिंदी फिल्म जगत के ऐसे कई कलाकार है जिन्होंने अपने छोटे से करियर में अपने अभिनय से दर्शको के दिलो में ऐसी गहरी छाप छोड़ी की दर्शक के जहन में आज भी उनकी यादे ताजा है। हम बात कर रहे है विनोद मेहरा की। आज ही के दिन यानी 13 फरवरी 1945 को विनोद का जन्म अमृतसर पंजाब में हुआ था।

पढ़ें :- Gold Smuggling Case : अभिनेत्री रान्या राव पर बीजेपी विधायक ने की गंदी टिप्पणी, बोले- शरीर के हर छेद में छिपाया होगा सोना

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर के रूप में फिल्म रागनी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मो में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया ले

किन उन्होंने एक अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में फिल्म एक थी रीता से की थी। फिल्म में उनके साथ में तनूजा लीड रोल में थी. 1988 को जन्मीं सोनिया, विनोद की तीसरी पत्नी किरण की बेटी हैं। विनोद ने कुल 4 शादियां की थीं।

शादीशुदा होते हुए भी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे विनोद मेहरा

दरअसल विनोद ने पहली शादी अपनी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से की थी। शादी के कुछ टाइम बाद ही विनोद को माइनर हार्ट अटैक आया था। ठीक होने के बाद विनोद मेहरा एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी को दिल दे बैठे। बिंदिया गोस्वामी उम्र में विनोद मेहरा से 16 साल छोटी हैं।

पढ़ें :- सिंकदर की शूटिंग हुई पूरी, क्लीन शेव लुक में नजर आये सलमान

हालांकि कुछ महीनों तक अफेयर के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन ये रिश्ता सिर्फ चार साल चला और फिर दोनों अलग हो गए। विनोद से अलग होने के बाद बिंदिया ने फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी कर ली। दूसरी ओर, बिंदिया से रिश्ता टूटने के बाद विनोद ने किरण से शादी की। किरण से उन्हें बेटी सोनिया और बेटा रोहन हैं।

यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से भी शादी की थी। किताब के मुताबिक, कोलकाता में शादी कर रेखा, जब विनोद मेहरा के घर आईं तो विनोद की मां कमला मेहरा ने गुस्से में आकर चप्पल निकाल ली। जैसे ही रेखा उनके पैर छूने लगीं, तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर दूर हटा दिया। रेखा घर के दरवाजे पर खड़ी थीं और उनकी सास गालियां दे रही थीं।

हालांकि, बाद में विनोद मेहरा ने बीच-बचाव किया और मां को किसी तरह समझाया। बाद में विनोद मेहरा ने रेखा से कहा था कि वो अपने घर लौट जाएं और फिलहाल वहीं रहें। हालांकि बाद में ये शादी टूट गई थी।

पढ़ें :- legendary singer AR Rahman health update: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए संगीतकार और गायक एआर रहमान, अचानक तबियत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...