यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) बार-बार यह दावा करते हैं कि उनकी सरकार ने राज्य को माफियाओं, अपराधियों और दंगों से मुक्त कर दिया है। सरकार कहती है कि माफियाराज खत्म होने से प्रदेश में कानून का शासन स्थापित हुआ है, जिससे निवेश और विकास को बढ़ावा मिला है।
मिर्जापुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) बार-बार यह दावा करते हैं कि उनकी सरकार ने राज्य को माफियाओं, अपराधियों और दंगों से मुक्त कर दिया है। सरकार कहती है कि माफियाराज खत्म होने से प्रदेश में कानून का शासन स्थापित हुआ है, जिससे निवेश और विकास को बढ़ावा मिला है।
ठीक इसके उलट हाल ही घोषित यूपी के मिर्जापुर जिले की भाजपा जिला स्तरीय कार्यसमिति विवादों के घेरे में आ गई है। कटरा कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव (History-Sheeter Shyam Singh Yadav) को भी जिलामंत्री बनाया गया है। इससे भाजपा नेता ही असहज हो गए हैं। उनका कहना है कि आगे विधानसभा चुनाव है। दागी को कार्यसमिति में जगह नहीं दी जानी चाहिए थी।
बता दें कि कटरा कोतवाली क्षेत्र में शशि चौधरी की 22 अप्रैल 2008 को दिन दहाड़े लालडिग्गी चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में श्याम सिंह यादव, राजू उर्फ राजेश्वर यादव, राम और दिनेश यादव आरोपी बनाए गए थे। इसके बावजूद भाजपा ने श्याम सिंह यादव को जिलामंत्री बना दिया है। 22 अप्रैल 2008 को लालडिग्गी चौराहे पर हत्या में श्याम सिंह यादव नामजद हैं।
मिर्जापुर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज (Mirzapur BJP District President Lal Bahadur Saroj) ने बताया कि श्याम सिंह यादव को 10 साल से जानता हूं। उन पर झूठे आरोप लगे हैं। हिस्ट्रीशीट खोले जाने की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
इस दावे के उलट कटरा थाना प्रभारी वैद्यनाथ सिंह (Katra SHO Vaidyanath Singh) ने बताया कि 2008 में हुई हत्या के मामले में श्याम सिंह यादव आरोपी है। उसका नाम हिस्ट्रीशीटरों की सूची में भी है।
जिलामंत्री भाजपा श्याम सिंह यादव ने बताया कि सारे मामले खत्म हो गए हैं। अब कुछ भी नहीं है। सबसे बरी हो गए हैं।
मृतक के पिता दलित जयप्रकाश चौधरी, बोले-BJP चाहे तो उसे मुख्यमंत्री बना दें
मिर्जापुर- BJP ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी श्यामसिंह यादव को जिला मंत्री बनाया है. दलित जयप्रकाश चौधरी का आरोप है कि 22 अप्रैल 2008 को उनके बेटे की हत्या कर दी गयी. SCST कोर्ट में केस चल रहा है. अगली तारीख 17 अप्रैल है. BJP चाहे तो उसे मुख्यमंत्री बना दे.
जयप्रकाश के बड़े भाई… pic.twitter.com/4DOWo9VbGT
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 5, 2026
पढ़ें :- ‘विकसित यूपी@2047’ विजन के तहत विकास का रोडमैप तैयार, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी शहरों का विकास
हिस्ट्रीशीटर अपराधी श्यामसिंह यादव को जिला मंत्री बनाये जाने पर दलित जयप्रकाश चौधरी का आरोप है कि 22 अप्रैल 2008 को उनके बेटे की हत्या कर दी गयी। SCST कोर्ट में केस चल रहा है। अगली तारीख 17 अप्रैल है। BJP चाहे तो उसे मुख्यमंत्री बना दें। जयप्रकाश के बड़े भाई रामदुलार चौधरी 20 साल BJP के जिला उपाध्यक्ष रहे और राजनाथ सिंह के करीबी हैं।