HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नाम

पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नाम

BJP ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की गुरुवार घोषणा की है। समिति में 323 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें से 94 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा को प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की गुरुवार घोषणा की है। समिति में 323 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें से 94 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा को प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ में बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश

समिति की बैठक 15 मार्च को होनी है। पिछले छह महीने से समिति के गठन का इंतजार था। बता दें कि, भाजपा पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार शुारू कर दी है। पार्टी गांव चौपाल कार्यक्रम के जरिए गांव-गांव जाकर मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां ग्रामीणों को बताएगी।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद और पार्टी के प्रदेश, क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी ग्राम पंचायतों में जाकर चौपाल लगाएंगे। पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि चौपाल में प्रदेश सरकार के चार साल और केंद्र सरकार के साढ़े छह साल में गांवों के विकास की उपलब्धियां बताई जाएंगी।

इसके तहत लोगों को गांव में बने करीब 15 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 25 लाख से अधिक शौचालय और महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए 45 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी जाएगी।

 

पढ़ें :- सीएम योगी ने 'महाकुम्भ प्रयागराज 2025' के प्रतीक चिह्न का किया अनावरण, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...