1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने बनाई दो नई कमेटी, जानिए किसको-किसको मिली अहम जिम्मेदारी

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने बनाई दो नई कमेटी, जानिए किसको-किसको मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर 'प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति' और 'प्रदेश संकल्प पत्र समिति' की घोषणा की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर ‘प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति’ और ‘प्रदेश संकल्प पत्र समिति’ की घोषणा की गई है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में 21 लोग शामिल है, जबकि ‘प्रदेश संकल्प पत्र समिति’ में भाजपा के 25 नेता शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को संकल्प पत्र समिति तो पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रदेश संकल्प पत्र समिति का संयोजक बनाए जाने के बाद साफ हो गया कि विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र की जिम्मेदारी में वो संभालेंगे। इस काम में सह-संयोजक की भूमिका में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ शामिल है। इसके अलावा सदस्य के रूप में भी कई भाजपा नेताओं का नाम शामिल है।

 

 

पढ़ें :- ‘नारी न्याय गारंटी’ के लुभावने वादे के सहारे लोकसभा चुनाव फतह करने उतरी कांग्रेस, गरीब महिलाओं को ₹1 लाख का वादा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...