HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Goa assembly elections 2022: गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

Goa assembly elections 2022: गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के पहली लिस्ट में 34 लोगों के नाम फाइनल किए थे। जिसके बाद बुधवार को भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में भाजपा ने 6 नामों पर मोहर लगा दिया है। जिसमें एक महिला प्रत्याशी को भी शामिल किया गया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

गोवा। भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के पहली लिस्ट में 34 लोगों के नाम फाइनल किए थे। जिसके बाद बुधवार को भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 6 नामों पर मुहर लगा दी है, जिसमें एक महिला प्रत्याशी को भी शामिल किया गया है।

पढ़ें :- Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया ने रचा महाकीर्तिमान, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

भाजपा की दूसरी लिस्ट में राजेश तुलसीदास पाटनेकर, जोसेफ रॉबर्ट, एंटोनियो फर्नांडीज, जनिता पांडुरंग मेडकेलकर, नारायन जी नायक और एंटोनी बारबोस के नाम पर मुहर लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि आगामी 14 फरवरी को गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जिसके बाद भाजपा गोवा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इन नामों में पूर्व सीएम और दिवगंत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम नहीं है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए थे। सीएम प्रमोद सावंत सांखली से चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- ICC Champions Trophy 2025 : फाइनल में उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रचा इतिहास, युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...