उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां शादी के अगले ही दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई। कमरे में बेड पर दुल्हन का शव और पंखे से लटका दूल्हे का शव देख परिवार वालों के होश उड़ गए।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां शादी के अगले ही दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई। कमरे में बेड पर दुल्हन का शव और पंखे से लटका दूल्हे का शव देख परिवार वालों के होश उड़ गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के अगले दिन सुबह जब दुल्हन और दूल्हा दोनो नही उठे। तो परिवार वालों ने जगाने की कोशिश की। कमरा अंदर से बंद था। कोई अनहोनी की आशंका होने पर जब परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ तो देखा दोनो के शव अंदर पड़े थे।
शादी के अगले ही दिन दूल्हा दुल्हन को इस हाल में देख परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनों ने दोनो को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 मार्च को दोनो की शादी हुई थी। शनिवार को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी। वहीं रविवार को रिसेप्शन भी होना था। जिसकी तैयारियों में परिवार व्यस्त था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का मामला बताया जा रहा है।
दूल्हे के बड़े भाई ने बताया कि रविवार को रिसेप्शन था। जिसकी तैयारियां हो रही थीं। मैं परिवार के कुछ सदस्यों के साथ सब्जियां खरीदने गया था। सब्जी खरीद ही रहे थे कि फोन आ गया। घरवालों ने कहा जल्दी घर आइए। जिसके बाद हम सब्जी वहीं छोड़कर घर की तरफ भागे।
घर पहुंचे तो परिवार में सब रो रहे थे। दोनो की मौत कैसेहुई इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि शादी के अगले ही दिन दूल्हा और दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनो से शव घर के एक कमरे से बरामद हुए। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।