1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Betroot cutlet: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आयरन और कैल्शियम से भरपूर चुकंदर से बना टेस्टी कटलेट

Betroot cutlet: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आयरन और कैल्शियम से भरपूर चुकंदर से बना टेस्टी कटलेट

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में बड़ी मात्रा में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से भरी ये सब्जी स्वाद में भी लाजवाब होती है। आप चुकंदर से से क्रिस्पी कटलेट भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में बड़ी मात्रा में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद होता है। सेहत से भरी ये सब्जी स्वाद में भी लाजवाब होती है। आप चुकंदर से से क्रिस्पी कटलेट भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

चुकंदर कटलेट बनाने के लिए सामग्री:

– चुकंदर – 2-3 मीडियम आकार के
– उबला हुआ आलू – 2 मीडियम आकार के
– हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
– हरी मिर्च – 1-2 (कटी हुई)
– अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
– जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– नमक – स्वाद अनुसार
– चाट मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
– कॉर्नफ्लोर – 2-3 टेबलस्पून (या ब्रेड क्रम्ब्स)
– तिल) – 1 टेबलस्पून
– तेल – तलने के लिए

चुकंदर कटलेट बनाने का तरीका

1. सबसे पहले चुकंदर को उबाल कर छील लें और कद्दूकस कर लें।
2. आलू को उबाल कर छील लें और उन्हें भी कद्दूकस कर लें।
3. अब एक बर्तन में उबला हुआ चुकंदर, आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. मिश्रण में कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स डालें ताकि मिश्रण ठीक से बांध सके।
5. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट का आकार बनाएं। अगर तिल डालना है, तो कटलेट को तिल में रोल कर लें।
6. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें कटलेट डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
7. चुकंदर कटलेट तैयार हैं! इन्हें हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें। यह स्वादिष्ट और हेल्दी चुकंदर कटलेट बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक अच्छा स्नैक है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...