HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Breaking: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख समेत पांच लोगो को उम्र कैद, रंजीत सिंह मर्डर केस में आया कोर्ट का फैसला

Breaking: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख समेत पांच लोगो को उम्र कैद, रंजीत सिंह मर्डर केस में आया कोर्ट का फैसला

दुष्कर्म, मर्डर जैसे संगीन अपराधों में लिप्त और फिलहाल जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज आजीवन कारावास की सजा दे दी गई। बाबा राम रहीम समेत और पांच लोगो को भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दुष्कर्म, मर्डर जैसे संगीन अपराधों में लिप्त और फिलहाल जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत (Gurmit Ram Rahim) राम रहीम को आज आजीवन कारावास की सजा दे दी गई। बाबा राम रहीम समेत और पांच लोगो को भी उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इन सभी को सजा रंजीत सिंह हत्या कांड में दोषी पाये जाने के कारण दी गई। ये फैसला सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा किया गया।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र (Kuruchhetra) के रहने वाले रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आठ अक्तूबर को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम समेत पांच को दोषी करार दिया। डेरामुखी गुरमीत राम रहीम रोहतक में दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में 20 साल और छत्रपति हत्याकांड में सजा काट रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...