1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टी-20 जय नेपाल कप : लखनऊ विश्वविद्यालय दूसरे मैच में काठमांडू विश्वविद्यालय को 87 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

टी-20 जय नेपाल कप : लखनऊ विश्वविद्यालय दूसरे मैच में काठमांडू विश्वविद्यालय को 87 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, काठमांडू, नेपाल में खेले जा रहे टी-20 जय नेपाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने दूसरे मैच में काठमांडू विश्वविद्यालय को 87 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । त्रिभुवन यूनिवर्सिटी, काठमांडू, नेपाल में खेले जा रहे टी-20 जय नेपाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने दूसरे मैच में काठमांडू विश्वविद्यालय को 87 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पढ़ें :- मेरठ में दशहरे पर भीषण हादसा, इको और स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर; इलाज के दौरान 3 की मौत

लखनऊ विश्वविद्यालय के कप्तान आनंद सागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाये। टीम से मन कांडपाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रन बनाए।

इसके अलावा हर्षवर्धन ने 28, आदित्य प्रताप ने 25 और आशीष यादव ने 17 रन का योगदान किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी काठमांडू विश्वविद्यालय को अभिषेक ने पहला झटका दिया। इसके बाद टीम में वापसी नही कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 87 रन ही बनासकी। लखनऊ विश्वविद्यालय से आनंद सागर ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनन कांडपाल को नाबाद 75 रन और 1 विकेट लेने के लिए मिला।

लखनऊ विश्वविद्यालय का आखिरी लीग मैच कल दोपहर 1 बजे से मिड वेस्ट यूनिवर्सिटी के खिलाफ होगा। मैच के बाद उपकप्तान व मैन ऑफ द मैच मनन कांडपाल ने जीत का श्रेय कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को समर्पित किया। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य समस्त टीम के खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी ।

पढ़ें :- गरबा पंडाल से नाबालिग लड़की को खींचकर पीटा, थप्पड़ मारने का Video वायरल: मुस्लिम युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...