1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-ओम प्रकाश राजभर, बोले-‘100 फीसदी PDA सरकार आएगी..’, कैबिनेट मंत्री के बयान से मची खलबली

Video-ओम प्रकाश राजभर, बोले-‘100 फीसदी PDA सरकार आएगी..’, कैबिनेट मंत्री के बयान से मची खलबली

यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 2027 में सौ फीसदी पीडीए की सरकार (PDA Government) बनने का दावा करते हुए दिख रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 2027 में सौ फीसदी पीडीए की सरकार (PDA Government) बनने का दावा करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने गलती सुधारते हुए एनडीए सरकार (NDA Government)आने की बात कहीं, जिस पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली।

पढ़ें :- ओपी राजभर के दावे पर भड़के बलिया सांसद सनातन पांडेय, बोले- ओम प्रकाश जी अपने दायरे में रहकर कोई बात करें

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के मुंह पीडीए की सरकार (PDA Government) बनने के दावे पर चुटकी ली और कहा कि मन से तो ये भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में पीडीए की सरकार (PDA Government) बननी चाहिए लेकिन, अपने लालच की वजह से नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जो सच होता है वो अपने आप ही मुंह से निकल जाता है। इसलिए राजभर के मुँह से भी पीडीए की सरकार आने की बात कही गई।

राजभर के दावे पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

सपा मुखिया ने राजभर के वायरल वीडियो को शेयर कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- ‘सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोला जाता । आपने सच कहा, सही कहा ‘पीडीए’ आ रहा है। कोहनी मारकर मुंह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए। सच तो ये है कि मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस अपने लालच के मारे हैं।

राजभर ने किया  पीडीए की सरकार का दावा

 

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पत्रकारों के सवालों के प्रेसवार्ता में दिख रहे हैं। इसी क्रम में एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि 2027 में किसकी सरकार बन रही है। इस पर ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  कहते हैं “पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पीडीए आ रहा है..सौ परसेंट राजा के लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं पीडीए आ रहा है।”

पढ़ें :- राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही

राजभर ने मुंह से पीडीए की बात सुनकर पास बैठे उनकी पार्टी के ही एक नेता ने कोहनी से इशारा कर उन्हें गलती का एहसास कराया, जिसके बाद ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar)  ने अपनी बात में सुधार करते हुए एनडीए सरकार (NDA Government) आने का दावा किया और कहा कि पीडीए नहीं एनडी की सरकार आएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...