1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Tamil Nadu Politics TVK : तमिलनाडु में टीवीके ने पेश किया सरकार बनाने का दावा,राज्यपाल से मिले राजनेता विजय

Tamil Nadu Politics TVK : तमिलनाडु में टीवीके ने पेश किया सरकार बनाने का दावा,राज्यपाल से मिले राजनेता विजय

तटीय राज्य तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टीवीके प्रमुख एक्टर विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tamil Nadu Politics  TVK : तटीय राज्य तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टीवीके प्रमुख एक्टर विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिनेता-राजनेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके पहले तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है।

पढ़ें :- Tamil Nadu Politics Vijay's party TVK : टीवीके के साथ जाने पर पर भड़की DMK, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया विजय से मुलाकात

इसके पहले टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने मंगलवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिख कर समर्थन मांगा है। खबरों के अनुसार, Congress ने रात भर चली बैठक के बाद विजय की पार्टी TVK के साथ सशर्त गठबंधन करने का फैसला कर लिया है।हालांकि कांग्रेस ने TVK को समर्थन देते हुए शर्त रखी है कि संविधान में विश्वास न रखने वाली सांप्रदायिक ताकतों को गठबंधन से दूर रखा जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...