1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपनिबंधक का स्थानांतरण सरकार के लिए ‘बीरबल की खिचड़ी’,आंदोलन के 180 दिन पूरे –नागेंद्र शुक्ला

उपनिबंधक का स्थानांतरण सरकार के लिए ‘बीरबल की खिचड़ी’,आंदोलन के 180 दिन पूरे –नागेंद्र शुक्ला

उपनिबंधक का स्थानांतरण सरकार के लिए ‘बीरबल की खिचड़ी’,आंदोलन के 180 दिन पूरे – नागेंद्र शुक्ला

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील के उपनिबंधक संदीप गौड़ के स्थानांतरण की मांग को लेकर जारी आंदोलन आज 180वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान नेता एवं रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा तहसील के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि उपनिबंधक का तबादला सरकार के लिए ‘बीरबल की खिचड़ी’ बन चुका है, जो आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर बढ़ेगी विमानों की आवाजाही, 40 अतिरिक्त उड़ानों का होगा संचालन

शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों आत्मदाह की चेतावनी वाले आंदोलन को तत्कालीन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के लिखित आश्वासन पर वापस ले लिया गया था। इसके बाद 4 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्थानांतरण नीति 2026 लागू कर दी गई, जो 5 मई से प्रभावी भी हो चुकी है।

इसके बावजूद नौतनवा के उपनिबंधक का स्थानांतरण न होना, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में घोषित जीरो टॉलरेंस नीति का पालन नहीं हो रहा है, जिससे अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो अगले सप्ताह तहसील गेट पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, पूर्व जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन आलोक शुक्ला को उपनिबंधक के स्थानांतरण संबंधी एक पत्र भेजा था, जिसे आधार बनाकर आंदोलनकारी नागेंद्र शुक्ला ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। परंतु अब तक कोई निर्णय न होने से रेवेन्यू बार के अधिवक्ताओं में तीखा आक्रोश है और आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

पढ़ें :- वित्त मंत्रालय के आंकड़ों पर अखिलेश का पलटवार : बैंकों के निजीकरण, खाते से पैसे कटने और ऑनलाइन फ्रॉड समेत 12 मुद्दों पर दागे सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...