1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-हैलो डीएम अंकल, मेरी सड़क बनवा दीजिए, मासूम छात्रा की अपील को लखीमपुर खीरी के DM ने तुरंत लिया संज्ञान, दिए मरम्मत के निर्देश

VIDEO-हैलो डीएम अंकल, मेरी सड़क बनवा दीजिए, मासूम छात्रा की अपील को लखीमपुर खीरी के DM ने तुरंत लिया संज्ञान, दिए मरम्मत के निर्देश

सोशल मीडिया (Social Media) में कितनी ताकत होती है, ये यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में देखने को मिली। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मासूम की गुजारिश बरसों से खराब पड़ी सड़क की किस्मत बदल दी। सलेमपुर कोण (Salempur Kon) इलाके की रहने वाली 6 वर्षीय मानवी सिंह (Manvi Singh) पहली कक्षा में पढ़ती है।

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया (Social Media) में कितनी ताकत होती है, ये यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में देखने को मिली। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मासूम की गुजारिश बरसों से खराब पड़ी सड़क की किस्मत बदल दी। सलेमपुर कोण (Salempur Kon) इलाके की रहने वाली 6 वर्षीय मानवी सिंह (Manvi Singh) पहली कक्षा में पढ़ती है। वह अपने घर के पास जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर एक वीडियो बनाया था। वीडियो में मानवी ने सीधे जिले के जिलाधिकारी (DM) अंजनी कुमार सिंह (DM Anjani Kumar Singh) को संबोधित करते हुए कहा था कि “डीएम अंकल, आप बहुत अच्छे हैं, प्लीज मेरे घर के पास की सड़क ठीक करवा दीजिए। यह वीडियो वायरल (Video Viral) होते ही प्रशासन हरकत में आया।

पढ़ें :- Lifestyle : रील्स की अंतहीन स्क्रॉलिंग और अकेलापन, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को कर रहा है खोखला

वीडियो को संज्ञान में लेते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह अधिकारियों की टीम के साथ सलेमपुर कोण गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि मानवी के घर को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता ईंटों का बना है, जो जगह-जगह से ऊंचा-नीचा हो गया है। बारिश के पानी और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण वहां भारी जलभराव था, जिससे स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मानवी और उसके परिवार से मुलाकात कर बच्ची की पहल की सराहना की और उसे बिस्किट व मिठाई भी भेंट की। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत और जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि इस कार्य में कोई देरी नहीं होनी चाहिए ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

अनियोजित विकास पर प्रशासन की चेतावनी

सड़क मरम्मत के आदेश देने के साथ ही डीएम ने इलाके में हो रहे अनियोजित विकास (Unplanned Development) पर चिंता जताई। उन्होंने पाया कि अवैध प्लॉटिंग और बिना किसी ड्रेनेज प्लान के घर बनाने की वजह से ही ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रशासन ने निवासियों को सलाह दी कि वे कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले वहां सड़क, बिजली और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता की जांच जरूर करें।

पढ़ें :- Video-महिला गजब की दिलेरी देख बाइक सवार चोरों के छूटे पसीने, बैग छोड़कर हुए रफूचक्कर, लोग बोले -असली शेरनी तो ये है

बच्ची इस स्कूल में पढ़ती है

यह सड़क सलेमपुर कोण के सरकारी पॉलिटेक्निक स्कूल के पास स्थित है और इलाके के सामुदायिक शौचालय व आयुष्मान केंद्र जैसे महत्वपूर्ण केंद्रों को जोड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से खराब थी, लेकिन मानवी के एक छोटे से वीडियो ने वो काम कर दिखाया जो कई शिकायतों के बाद भी नहीं हो पाया था। यह घटना प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभरी है।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी, लखीमपुर खीरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...