1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर सीधा अटैक, बोले-बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा की पूरी सरकार ही घुसपैठिया है

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर सीधा अटैक, बोले-बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा की पूरी सरकार ही घुसपैठिया है

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी (Vote Chori)  के जरिए सीटें और सरकारें बनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार (Central Government)पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सीटें जीती जा रही हैं और इसे ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) बताया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी (Vote Chori)  के जरिए सीटें और सरकारें बनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार (Central Government)पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सीटें जीती जा रही हैं और इसे ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) बताया है।

पढ़ें :- राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदीप मौर्य ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं, जल्द मिला समाधान का आश्वासन

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया (X) पर किए अपने पोस्ट में कहा कि वोट चोरी (Vote Chori)  से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में 240 सांसदों में से ‘हर छठा सांसद’ कथित तौर पर ऐसे ही तरीकों से जीतकर आया है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इन्हें बीजेपी (BJP) की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहा जाना चाहिए। इसके साथ ही हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पूरी सरकार ही घुसपैठिया है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने आगे कहा कि जो संस्थाओं को अपनी जेब में रखते हैं और जो मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया में कथित हेरफेर करते हैं, वे खुद ‘रिमोट कंट्रोल्ड’ (Remote Controlled) हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ पक्ष को निष्पक्ष चुनाव से डर है क्योंकि अगर चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हों तो वे 140 सीटों के आसपास भी नहीं जीत पाएंगे।

पढ़ें :- ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...