1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : अब अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं, जानें ताजा अपडेट

UP News : अब अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं, जानें ताजा अपडेट

यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रीपेड मीटर (Prepaid Meters) की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के दो लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल जाएगी। खास बात है कि ये सभी प्रीपेड मीटर (Prepaid Meters) अपने आप पोस्टमोड में बदल जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को न कहीं आवेदन की जरूरत है न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रीपेड मीटर (Prepaid Meters) की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के दो लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल जाएगी। खास बात है कि ये सभी प्रीपेड मीटर (Prepaid Meters) अपने आप पोस्टमोड में बदल जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को न कहीं आवेदन की जरूरत है न ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

पढ़ें :- फर्जी फर्मों, कर चोरी एवं बोगस बिलिंग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखें: सीएम योगी

अधिकारियों के मुताबिक स्मार्ट मीटर कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर से जुड़े हैं ये एक क्लिक पर पोस्टपेड मोड (Postpaid Mode) में बदल जाएंगे। हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच उपभोक्ताओं के मोबाइल पर उपभोग की रीडिंग के साथ बिल का मैसेज आएगा। अब बिल की पर्ची निकालने वाले कर्मचारी घरों पर नहीं पहुंचेंगे। मई माह के बिल का मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल पर 1 जून से 10 जून के बीच पहुंचेगा। जो 15 दिनों के भीतर जमा करना होगा।

एक क्लिक पर बकाएदारों के लिए होगी मुसीबत, आरोप से बचेंगे कर्मचारी

स्मार्ट मीटर पोस्टपेट मोड (Postpaid Mode) में भले ही काम करेंगे, लेकिन इससे बिल न जमा करने वाले बड़े बकाएदारों के लिए मुसीबत भी होगी। उनकी बिजली एक क्लिक पर कटेगी और बिल जमा करने पर ही चालू होगी। बता दें कि अभी तक पोस्टपेड मोड में बिजली खर्च करके बड़े बकाएदार पैसा नहीं जमा करते थे। जब लाइनमैन व कर्मचारी कनेक्शन काटने जाते थे तो उनसे अभद्रता होती थी। कई बार पैसे मांगने के आरोप भी लगते थे। अब जब मौके पर कर्मचारी जाएंगे नहीं तो आरोप भी नहीं लगेगा।

कैंप में जमा कर सकेंगे बकाया बिल

पढ़ें :- यूपी के मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य किए जाने की तैयारी , योगी सरकार उठा सकती है बड़ा कदम

पिछले माह तक बकाया बिल उपभोक्ता किस्तों में जमा कर सकेंगे। बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए मई-जून में कैंप लगेंगे। जल्द ही कैंप की लगाए जाने का शेड्यूल जारी होगा।

सात हजार आवेदकों को मिलेंगे बिजली कनेक्शन

राजधानी के सभी जोनों में लगभग सात हजार से अधिक बिजली कनेक्शन आवेदन मोड में हैं। इनकी सत्यापन रिपोर्ट जल्द ही अधिकारियों को देने के लिए कहा गया है। इन उपभोक्ताओं के परिसर में अब केवल पोस्टपेड मीटर लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं का बैलेंस पोस्टपेड में बदलने पर उनके नए मीटर में जोड़ दिया जाएगा।

उपभोक्ता की शिकायत पर होगा एक्शन

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल (Riya Kejriwal, Managing Director, Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited) ने कहा कि उपभोक्ताओं को यदि कोई परेशानी होती है तो वह अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। यदि शिकायतों का फर्जी निस्तारण होता है तो कठोर कार्रवाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाएगा।

पढ़ें :- ऑटो चलाते फोटो शेयर कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा-आपको विरासत में सबकुछ मिला, हमारा संघर्ष आज भी जारी

वहीं, मुख्य अभियंता जानकीपुरम क्षेत्र मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वीपी सिंह (Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited  V.P. Singh) ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर (Prepaid Meters)  पोस्टपेड में बदलवाने के लिए कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं है। मीटर स्वत: पोस्टपेड मोड (Postpaid Mode) में काम करने लगेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...