1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Actor Manoj Kumar passed away: नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

Actor Manoj Kumar passed away: नहीं रहे अभिनेता मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड जगत के दिग्गज एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और जिन्हें 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Actor Manoj Kumar passed away:  बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) ने शुक्रवार की सुबह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ( Manoj Kumar) के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स दिग्गज अभिनेता के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

एक्टर मनोज कुमार (Actor Manoj Kumar) कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार ( Manoj Kumar) को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। वे बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ के नाम से फेमस थे। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मनोज कुमार ( Manoj Kumar) को 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...