1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking News : दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर बड़ा अलर्ट जारी, खालिस्तान आतंकवादी खराब कर सकते हैं माहौल

Breaking News : दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर बड़ा अलर्ट जारी, खालिस्तान आतंकवादी खराब कर सकते हैं माहौल

खालिस्तान आतंकी संगठन प्रो खालिस्तान एंटी सोशल एलिमेंट 15 अगस्त पर माहौल खराब कर सकते हैं। सिख फॉर जस्टिस के स्पीलर सेल भी 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली में माहौल खराब कर सकते है। सीमा पार से लगातार आ रहे अत्याधुनिक हथियारों की खेप जिसमे Ak47 और RDX हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

नई दिल्ली: खालिस्तान आतंकी संगठन प्रो खालिस्तान एंटी सोशल एलिमेंट 15 अगस्त पर माहौल खराब कर सकते हैं। सिख फॉर जस्टिस के स्पीलर सेल भी 15 अगस्त के मद्देनजर दिल्ली में माहौल खराब कर सकते है। सीमा पार से लगातार आ रहे अत्याधुनिक हथियारों की खेप जिसमे Ak47 और RDX हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। इनसे दिल्ली को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है।

देश के हवाई अड्डों पर आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने एक चेतावनी जारी करते हुए सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा सख्त करने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

BCAS के मुताबिक, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से एक खुफिया जानकारी मिली है। इस जानकारी में बताया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व या आतंकी समूह 22 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 के बीच हवाई अड्डों को निशाना बना सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि यह चेतावनी एक पाकिस्तानी आतंकी समूह की गतिविधियों से जुड़ी खास जानकारी के आधार पर जारी की गई है।

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल

इस खतरे को देखते हुए BCAS ने 4 अगस्त को एक एडवाइजरी जारी की। इसमें देश के सभी एयरपोर्ट, हवाई पट्टी (Airstrips), एयरफील्ड, एयर फोर्स स्टेशन और हेलीपैड पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।

सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

BCAS ने कई कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, जिनमें शामिल हैं:

सख्त आईडी जांच : एयरपोर्ट पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों, ठेकेदारों और आने-जाने वाले लोगों की आईडी की सख्ती से जांच की जाएगी। बिना पहचान पत्र के किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।

CCTV पर लगातार नजर: यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी CCTV कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं और कंट्रोल रूम से उन पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत

एजेंसियों में तालमेल : स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), और खुफिया ब्यूरो (IB) जैसी सभी एजेंसियों को एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने और किसी भी तरह की खुफिया जानकारी को तुरंत साझा करने के लिए कहा गया है।
यह एडवाइजरी सभी राज्यों की पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटी और सभी एयरलाइंस को भेज दी गई है ताकि समय रहते हर ज़रूरी कदम उठाया जा सके और किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...