1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking News : राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Breaking News : राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष (State President ) भंवर सिंह (Bhanwar Singh) को रविवार को उदयपुर में गोली मार दी गई है। आनन फानन में भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही उदयपुर पुलिस (Udaipur Police ने राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

उदयपुर। राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष (State President ) भंवर सिंह (Bhanwar Singh) को रविवार को उदयपुर में गोली मार दी गई है। आनन फानन में भंवर सिंह (Bhanwar Singh)  को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही उदयपुर पुलिस (Udaipur Police ने राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Breaking News : गुलाम नबी आजाद ने किया लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान

जानकारी के मुताबिक उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena)  की बैठक चल रही थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह भी मौजूद थे। बैठक के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। गोली लगने से भंवर सिंह (Bhanwar Singh)  घायल हो गए। घटना पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी बताई गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...