HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bride Groom Crying In Wedding: वरमाला के समय फूट फूट कर रोने लगे दूल्हा दुल्हन, देख हैरान हुए लोग

Bride Groom Crying In Wedding: वरमाला के समय फूट फूट कर रोने लगे दूल्हा दुल्हन, देख हैरान हुए लोग

इन दिनों सोशल मीडिया पर इससे हटकर एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन को रोते हुए देखा जा सकता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bride Groom Crying In Wedding:  इन दिनों सोशल मीडिया पर इससे हटकर एक अलग तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन को रोते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं और लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाला स्टेज पर दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है।

पढ़ें :- Shakira Video Viral : लाइव शो में शकीरा का फैंस ने बनाना चाहा प्राइवेट वीडियो, गंदी हरकत से नाराज स्टेज छोड़ा

वीडियो में आगे दिख रहा है कि स्टेज पर दुल्हन पहुंचती है और दूल्हा इमोशनल हो जाता है और रोने लगता है। दूल्हे को रोता देखकर दुल्हन भी रोने लगती है। दोनों एक दूसरे को देखने के बाद इमोशनल हो जाते हैं। यह क्षण कैमरे में कैद हो गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग दोनों के प्यार की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरान हैं। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस दिल को छूने वाले वीडियो को देखकर कई लोग इमोशनल हो गए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...