1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गृहमंत्री के सामने BSF के जवान ने गाया ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’, देखिए वीडियो

गृहमंत्री के सामने BSF के जवान ने गाया ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’, देखिए वीडियो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  (Union Home Minister Amit Shah) बीते दो दिनों राजस्थान (Rajasthan) में हैं। शनिवार रात उन्होंने रोहिताश चौकी (Rohitash Chowki) पर बिताई। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ खाना खाया और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान एक जवान ने गृहमंत्री के सामने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत भी गाया। गाने के इस वीडियो को गृहमंत्री ने ट्वीट किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  (Union Home Minister Amit Shah) बीते दो दिनों राजस्थान (Rajasthan) में हैं। शनिवार रात उन्होंने रोहिताश चौकी (Rohitash Chowki) पर बिताई। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ खाना खाया और उनसे बातचीत भी की। इस दौरान एक जवान ने गृहमंत्री के सामने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ गीत भी गाया। गाने के इस वीडियो को गृहमंत्री ने ट्वीट किया है।

पढ़ें :- यूपी में एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान, अमरोहा अव्वल तो मथुरा रहा फिसड्डी

साथ ही लिखा है कि, ‘बीएसएफ के जवानों के साथ बैठकर देशभक्ति के गीतों को सुना। यह मेरे जीवन के अविस्मरणीय पलों में से एक है। अपने परिवार से दूर राष्ट्रभक्ति के इस सराहनीय जज्बे के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सभी जवानों की बहादुरी व समर्पण को नमन करता हूं’।

बता दें कि, गृहमंत्री देश के पहले ऐसे गृहमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने रोहिताश सीमा चौकी पर रात बिताई। साथ ही उन्होंने जवानों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर रहकर ये देखने की कोशिश कर रहा हूं कि आप लोगों को किस तरह की क​ठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अब कोशिश रहेगी कि आप की परेशानियों का हल निकाला जाए। इस दौरान उन्होंने जवानों के समर्पण की भी तारीफ की। बीएसएफ जवानों ने अमित शाह को गार्ड ऑफ आनर दिया। वहीं गृहमंत्री ने बीएसएफ की हैट पहनी और जवानों के साथ सेल्फी भी ली।

पढ़ें :- RJD और कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की : PM मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...