1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बसपा : मायावती

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी बसपा : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कांशीराम की 87वीं जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। कांशीराम को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने मीडियाा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कांशीराम की 87वीं जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। कांशीराम को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने मीडियाा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ेगी।

पढ़ें :- World Boxing Championship 2023: भारतीय बॉक्सर नीतू घंघास ने मंगोलियाई खिलाड़ी को हराया जीता गोल्ड मेडल

उनकी पार्टी चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर हम अंदर ही अंदर काम कर रहे हैं। किसी के सामने हम अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करते हैं। प्रदेश की 403 सीटों पर बसपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इससे दूसरे दलों को हमेशा लाभ होता है। मायावती ने अपने समर्थकों से कहा कि विरोधी दलों के साम, दाम, दंड और भेद के हथकंडे से सावधान रहें और पार्टी को चुनाव में अच्छी सफलता दिलाकर बसपा मूवमेंट को सफल बनाएं।

यही पार्टी संस्थापक कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।

 

पढ़ें :- मायावती का योगी सरकार पर निशाना, कहा-’यूपी खुशहाल’ का किया जा रहा दावा अधिकतर कागजी व हवाहवाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...